• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Perfect 100 and beyond: Physicswala students record impressive success in CBSE Class 10 Board Exam 2026.

परफेक्ट 100 और उससे आगे: फिजिक्सवाला के छात्रों ने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में दर्ज की शानदार सफलता।

वाराणसी  गुरुवार का दिन शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी फिजिक्सवाला (PW) के लिए जश्न का अवसर बन गया, जब इसके कई छात्रों ने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए। इनमें कुछ छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों में पंजाब के फाजिल्का से वैभव अरोड़ा, गुजरात के अहमदाबाद से अमोलिक पंडिता और ओडिशा के भुवनेश्वर से आयुष्मान मोहापात्रा शामिल हैं, जिन्होंने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देशभर में शीर्ष स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त, फिजिक्सवाला के टेक-सक्षम ऑफलाइन केंद्र ‘PW विद्यापीठ’ द्वारा वाराणसी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के उन PW छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में शाल्वी दुबे (98.60%), आर्यन अनिल (98.20%) और अक्षय प्रताप सिंह (97.60%) शामिल रहे।

अपने अनुभव साझा करते हुए वैभव अरोड़ा ने कहा, “निरंतर तैयारी, नियमित अभ्यास और स्कूल व PW शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मुझे परफेक्ट स्कोर हासिल करने में मदद की।” अमोलिक पंडिता ने कहा, “नियमित पुनरावृत्ति और सैंपल पेपर हल करना 100% अंक प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई।” वहीं, आयुष्मान मोहापात्रा ने कहा, “अनुशासन बनाए रखना और एक संरचित अध्ययन योजना का पालन करना पूर्ण अंक हासिल करने में सहायक रहा।”

परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए फिजिक्सवाला के संस्थापक एवं सीईओ अलख पांडे ने कहा, “हम परीक्षा में शामिल सभी छात्रों पर गर्व करते हैं और उनके समर्पण व कड़ी मेहनत की सराहना करते हैं। विशेष रूप से उन छात्रों को बधाई, जिन्होंने परफेक्ट स्कोर हासिल किया। ये परिणाम निरंतर प्रयास और सही शैक्षणिक सहयोग प्रणाली को दर्शाते हैं।”

इस वर्ष CBSE कक्षा 10 की परीक्षा में 25 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इन छात्रों का प्रदर्शन शैक्षणिक सफलता में संरचित ऑनलाइन और हाइब्रिड लर्निंग की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करता है।